CORONA WORLD: Over 60 US Naval Infected, 12.8 Million Cases in the World

दुनिया में कोरोनावायरस CORONA से अब तक 1 करोड़ 28 लाख 42हजार 36 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 74 लाख 78हजार 194लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 67हजार 649की मौत हो चुकी है।जापान के ओकिनावा द्वीप पर तैनात 60 से ज्यादा अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित मिले हैं। इन सैनिकों की रिपोर्ट बीते कुछ दिनों में पॉजिटिव आई हालांकि अफसरों ने इसकी जानकारी रविवावर को ही मिलने का दावा किया। ओकिनावा के गवर्नर ने अमेरिकी मिलिट्री कमांडर से संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

ब्राजील के राष्ट्रपति जायरबोल्सोनारोकी पत्नी मिशेल बोल्सोनारो और उनकी दो बेटियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जायर बोल्सोनारो बीते बुधवार को संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनके परिवार के दूसरे सदस्यों की जांच की गई थी।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 33,55,646 1,37,403 14,90,446
ब्राजील 18,40,812 71,492 12,13,512
भारत 8,50,358 22,687 5,36,231
रूस 7,20,547 11,205 4,97,446
पेरू 3,22,710 11,682 2,14,152
स्पेन 3,00,988 28,403 उपलब्ध नहीं
चिली 3,09,274 6,781 2,78,053
ब्रिटेन 2,88,953 44,798 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको 2,89,174 34,191 1,77,097
ईरान 2,55,117 12,635 2,17,666

इजराइल: सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे

इजराइल की राजधानी तेल अवीव के राबिन स्क्वैयर पर लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इनमें खुद का रोजगार करने वाले, छोटे व्यापारी और कलाकार शामिल था।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से जारी आर्थिक सहायता उन तक नहीं पहुंच रही है। इजराइन मार्च में देश भर में लॉकडाउन लगाया था। मई से पाबंदियों में राहत दी गई। लॉकडाउन की वजह से देश में बेरोजगारी 21% तक बढ़ गई है।

इजराइल की राजधानी तेल अवीव में शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न के अस्पताल में 8 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न अल्फ्रेड अस्पताल में 8 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं।इस अस्पताल में संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। यहां के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि यह कम्युनिटी ट्रांसमिशन का मामला हो सकता है। अस्पताल प्रबंधन के के मुताबिकर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। मेलबर्न को बढ़ते संक्रमण की वजह से 29जुलाई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में शनिवार को एक क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए होटल के बाहर कचरा हटाते सफाईकर्मी। यहां 29 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है।





from Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments